{"_id":"69b947a47b3b799c8b03316a","slug":"rumors-confused-people-but-they-were-relieved-after-receiving-cylinders-kangra-news-c-95-1-kng1044-224729-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अफवाहों ने उलझाए लोग, सिलिंडर मिलने के बाद हुई तसल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अफवाहों ने उलझाए लोग, सिलिंडर मिलने के बाद हुई तसल्ली
विज्ञापन
कर्म चंद
विज्ञापन
गैस एजेंसी के गोदाम में सुबह ही सिलिंडर लेेने के लिए उमड़ी भीड़
पहली बुकिंग के 25 दिन बाद ही मिलेगा अब दूसरा सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव, खासकर मध्य पश्चिम में जारी युद्ध की खबरों ने आम आदमी के मन में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं में गैस की संभावित किल्लत की खबरें तेजी से फैली रही हैं। जिसने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया। इस तरह की बेचैनी का असर धर्मशाला में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है।
सोमवार को गैस एजेंसी में छुट्टी होने के बाद मंगलवार को सुबह ही एजेंसी के गोदाम के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। कोई जल्दी-जल्दी घर से निकला, तो कोई बिना पूरी जानकारी के ही अफवाहों के भरोसे सिलिंडर लेने पहुंच गया। हर किसी के चेहरे पर एक ही सवाल था क्या गैस खत्म होने वाली है।
हालांकि, जब लोगों को आसानी से सिलिंडर मिलने लगा तो माहौल धीरे-धीरे शांत हुआ। घबराहट की जगह राहत ने ले ली और यह साफ हो गया कि हकीकत से ज्यादा असर अफवाहों का था।
क्या कहते हैं लोग
गैस की बुकिंग न होने चलते वे परेशान थे। और गोदाम आने पर लोगों ने कहा कि जिसने गैस बुक की है उसे ही मिलेगी। लेकिन जब पता चला कि नया सिलिंडर तभी मिलेगा जब पहले लिए सिलिंडर को 25 दिन हो गए हों। हमने तो डेढ़ माह पहले सिलिंडर लिया था। यहां पर लाइन में लगने के बाद आसानी से गैस सिलिंडर मिल गया। -अमर सिंह निवासी गमरू
पहले सुनने में आ रहा था कि गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। लेकिन गैस एजेंसी के गोदाम में थोड़ी सी मशक्कत करने और लाइन में लगने के बाद सिलिंडर मिल गया है। पहले तो हमें गैस न मिलने की चिंता की सताई जा रही थी। - सुनील निवासी धर्मशाला
यहां पर आने के बाद गैस एजेंसी के कर्मी बोले रहे हैं कि यहां पर सिलिंडर नहीं मिलेगा। अब हम कहां जाएं। न मैक्लोडगंज में गैस आ रही और न ही प्रशासन कोई सही जानकारी दे रही है। प्रशासन का चाहिए की कोई भी आदेश जारी करने से पहले लोगों की समस्याओं को जाने।- कर्म चंद निवासी मैक्लोडगंज
फिलहाल सप्लाई सामान्य है, लेकिन बढ़ती मांग के चलते उपायुक्त ने अब नई व्यवस्था लागू की है। पहली बुकिंग के बाद अब दूसरा सिलिंडर 25 दिन के अंतराल पर ही दिया जाएगा, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस मिल सके। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें। -गुरमान सिंह, गैस एजेंसी के पदाधिकारी
-- -
Trending Videos