{"_id":"69bbfb7c3c3b505e5105e725","slug":"snowfall-in-dhauladhar-and-rain-in-the-plains-increased-the-cold-kangra-news-c-95-1-kng1045-225148-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धौलाधार पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धौलाधार पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में वीरवार शामका बारिश के दौरान छाता लिए घर को लौटे हुए लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के साथ अंधड़ से खेतों में बिछने लगी फसल, किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में वीरवार को सुबह से मौसम खराब रहा और पूरा दिन हल्की बारिश का दौर जारी रहा। खराब मौसम के चलते ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों ने दोबारा गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। वहीं, धौलाधार की पहाड़ियों पर दिनभर हिमपात होता रहा।
हिमपात से जल शक्ति विभाग ने राहत की सांस ली है, क्योंकि बारिश और बर्फबारी से पेयजल योजनाएं काफी हद तक रिचार्ज हो गई हैं। इससे गर्मियों के सीजन में पानी की किल्लत कम होगी। धर्मशाला में दोपहर बाद धुंध भी छाई रही।
धर्मशाला में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जिले में तीन दिन से हो रही बारिश ने पहले किसानों को राहत पहुंचाई, लेकिन अब बारिश और तेज हवाएं किसानों के लिए आफत बन गई हैं। जमीन में काफी नमी होने से हल्की हवा चलने से भी खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग की ओर से अभी दो दिनों तक खराब मौसम की संभावना जताई है, जिससे किसान चिंतित हैं।
Trending Videos