{"_id":"6a59365f7935af3fa605301e","slug":"sports-training-will-continue-even-amidst-agniveer-recruitment-kangra-news-c-95-1-kng1044-245118-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अग्निवीर भर्ती के बीच भी जारी रहेगी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अग्निवीर भर्ती के बीच भी जारी रहेगी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग
विज्ञापन
मैदान में दौड़ते कदम, आंखों में तिरंगे का सपना..धर्मशाला के पुलिस मैदान में सुबह की पहली किरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। खेल नगरी धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर 1 से 14 अगस्त तक होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती के बीच खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित नहीं होगी।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे के बाद ट्रैक खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खोलने का निर्णय लिया है, जिससे भर्ती और खेल गतिविधियां समानांतर चल सकें।
अग्निवीर भर्ती के लिए कांगड़ा और चंबा जिले के विभिन्न उपमंडलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के चलते सुबह के समय सिंथेटिक ट्रैक का उपयोग सेना करेगी।
सिंथेटिक ट्रैक पर प्रतिदिन 300 से अधिक खिलाड़ी दौड़, स्प्रिंट, लंबी कूद, मध्यम और लंबी दूरी की दौड़ सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का अभ्यास करते हैं। इनमें कई खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यदि ट्रैक पूरी तरह बंद रहता तो उनकी तैयारियों पर सीधा असर पड़ता। ऐसे में विभाग की यह व्यवस्था खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
सेना की अग्निवीर भर्ती और खिलाड़ियों के अभ्यास, दोनों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए समय का निर्धारण किया गया है। सभी खिलाड़ियों से निर्धारित समय का पालन करने और भर्ती प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि दोनों गतिविधियां बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।
- रवि शंकर, जिला खेल अधिकारी, कांगड़ा