सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thakurdwara-Malkana Paral and Tyoda Port Bridge are MLA's priorities: Malendra

ठाकुरद्वारा–मलकाना पराल और त्योड़ा पत्तन पुल विधायक प्राथमिकता में : मलेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Thakurdwara-Malkana Paral and Tyoda Port Bridge are MLA's priorities: Malendra
विज्ञापन
विधायक ने पराल पंचायत में की विकास कार्याें की समीक्षा, सुनीं समस्याएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पराल का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठाकुरद्वारा से मलकाना पराल पुल और त्योड़ा पत्तन पुल को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया है।
इन दोनों पुलों का बजट स्वीकृत होते ही उनके निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। पराल स्कूल में शिक्षकों की कमी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करें। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और उन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाए। इस अवसर पर बीडीओ सुदर्शन सिंह, पूर्व प्रधान केवल कृष्ण, पूर्व प्रधान तारा चंद, पौंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर, किसान मोर्चा के राजेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed