{"_id":"6a413a86a619bf3dc100c605","slug":"the-bjp-will-announce-the-names-for-the-posts-of-mayor-and-deputy-mayor-of-dharamshala-today-at-1050-am-kangra-news-c-95-1-ssml1021-241990-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा आज 10:50 बजे घोषित करेगी धर्मशाला के मेयर-डिप्टी मेयर के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा आज 10:50 बजे घोषित करेगी धर्मशाला के मेयर-डिप्टी मेयर के नाम
विज्ञापन
धर्मशाला में भाजपा पार्षदों के साथ बैठक करते विधायक पवन काजल और सुधीर शर्मा। -स्रोत : पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के नए मेयर और डिप्टी मेयर के नामों को लेकर चल रहा सस्पेंस सोमवार को ठीक 10 बजकर 50 मिनट पर खत्म हो जाएगा। सोमवार सुबह 11 बजे होने वाले नवनिर्वाचित पार्षदों के आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह से ठीक 10 मिनट पहले पार्टी हाईकमान इन दोनों शीर्ष पदों के नामों की घोषणा करेगा।
कांगड़ा के भाजपा विधायक एवं नगर निगम धर्मशाला के चुनाव प्रभारी पवन काजल ने बताया कि हाईकमान द्वारा ऐन वक्त पर यानी शपथ ग्रहण से महज 10 मिनट पहले ही दोनों नामों का आधिकारिक एलान किया जाएगा। रविवार को भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। इसमें पार्षदों ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और चुनाव प्रभारी पवन काजल से मुलाकात की।
इस बैठक में सभी पार्षदों को संगठन में पूरी तरह एकजुट रहने, व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर शहर के विकास को प्राथमिकता देने और हाईकमान के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने का कड़ा संदेश दिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह 11 बजे पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा, जिसके तुरंत बाद ही मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।