फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists stranded at Galu Waterfall due to rising water flow; rescued.

Kangra News: गलू वाटरफॉल में पानी का बहाव बढ़ने से पर्यटक फंसे, किए रेस्क्यू

Sun, 28 Jun 2026 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tourists stranded at Galu Waterfall due to rising water flow; rescued.
धर्मशाला। मैक्लोडगंज के अंतर्गत गलू वाटरफॉल में शनिवार को अचानक नाले का जलस्तर बढ़ने से पंजाब के 7-8 पर्यटक युवक बीच में फंस गए। पर्यटकों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए सभी युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद वे त्रियूंड ट्रेक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को 112 हेल्पलाइन पर अभिषेक नामक युवक ने सूचना दी कि वह अपने साथियों के साथ गलू वाटरफॉल घूमने आया था। इसी बीच पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इससे वे बीच में ही फंस गए और सुरक्षित बाहर निकलने में असमर्थ थे। उन्होंने पुलिस से तुरंत सहायता की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि नाले के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण पंजाब के 7-8 युवक वहां फंसे हुए थे और घबरा गए थे। मौके पर मुस्तैद पुलिस टीम ने सभी युवाओं को सुरक्षित निकाला और उन्हें आगे त्रियूंड ट्रेक के लिए रवाना किया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था, जिसने सभी युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed