{"_id":"6a402a2f887de89cf609c331","slug":"tourists-unimpressed-by-hrtcs-tempo-traveller-service-operations-halted-within-two-months-kangra-news-c-95-1-kng1037-241674-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पर्यटकों को नहीं भाई एचआरटीसी की टेंपो ट्रैवलर सेवा, दो माह में थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पर्यटकों को नहीं भाई एचआरटीसी की टेंपो ट्रैवलर सेवा, दो माह में थमे पहिये
Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पर 11 मार्च को टेंपो ट्रैवलर सेवा का शुभारंभ करते एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से शुरू की गई गगल हवाई अड्डा-मैक्लोडगंज टेंपो ट्रैवलर बस सेवा महज दो माह के भीतर ही दम तोड़ गई। यह सेवा पर्यटकों और हवाई यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 11 मार्च को शुरू की गई थी। यात्रियों को आकर्षित करने में पूरी तरह नाकाम रहने के बाद निगम ने घाटे के कारण इसे बंद कर दिया है।
एचआरटीसी ने टैक्सी के मुकाबले कम किराये पर गगल हवाई अड्डे से धर्मशाला होते हुए मैक्लोडगंज तक यह सेवा शुरू की थी। उम्मीद थी कि पर्यटक इस सेवा को अपनाएंगे, लेकिन अधिकांश दिनों में इसमें केवल चार से पांच यात्री ही सफर करते रहे और कई बार गाड़ी खाली ही दौड़ती रही। कम यात्री संख्या के कारण निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जबकि संचालन का खर्च लगातार बढ़ता रहा।
इसके अलावा शुरुआत में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने टेंपो ट्रैवलर को परिसर के भीतर खड़ा करने की अनुमति दी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया और बस को मुख्य गेट के बाहर खड़ा करने के निर्देश दिए गए। इससे यात्रियों तक सीधी पहुंच प्रभावित हुई और वे निजी वाहनों व टैक्सियों का रुख करने लगे। बिना व्यावहारिक अध्ययन और मांग के आकलन के शुरू हुई इस योजना के बंद होने से अब इसकी स्थिरता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा हवाई अड्डा से मैक्लोडगंज के लिए शुरू की गई टेंपो ट्रैवलर बस सेवा को यात्रियों के अभाव के कारण बंद करना पड़ा है। इस रूट पर आमदनी तो दूर, संचालन का खर्च भी पूरा नहीं हो रहा था। अब इस टेंपो ट्रैवलर को सुबह के समय मैक्लोडगंज रूट पर चलाया जा रहा है। -साहिल कपूर, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी धर्मशाला