फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water supply at TMC restored; patient surgeries to resume regularly now.

Kangra News: टीएमसी में जलापूर्ति सुचारू, अब नियमित होंगे मरीजों के ऑपरेशन

Mon, 29 Jun 2026 07:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
Water supply at TMC restored; patient surgeries to resume regularly now.
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टीएमसी) टांडा में दूषित पानी की आवक और उसके बाद पैदा हुए गंभीर जल संकट का आखिरकार समाधान हो गया है। जल शक्ति विभाग ने मुख्य भंडारण टंकियों की पूरी तरह सफाई करने के बाद रविवार को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी है। अब ऑपरेशन सहित अन्य सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अस्पताल में बेहद दूषित पानी आने के कारण संक्रमण के खतरे को देखते हुए शुक्रवार शाम से जलापूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई थी। पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने के कारण ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में ऑटोक्लेव मशीन से सर्जिकल उपकरणों का स्टरलाइजेशन और सामान्य साफ-सफाई पूरी तरह ठप हो गई थी।
विज्ञापन

एनेस्थीसिया और अन्य सर्जिकल विभागों की रिपोर्ट के बाद मरीजों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन को सभी नियमित (इलेक्टिव) और गैर-जरूरी ऑपरेशन अगले आदेश तक स्थगित करने पड़े थे। इस दौरान केवल आपातकालीन और जीवनरक्षक सर्जरी ही की जा रही थीं। साथ ही, वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को पीने के पानी के लिए एक-एक बूंद को तरसना पड़ रहा था और वे बाजार से महंगी बोतलें खरीदने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पेयजल आपूर्ति सुचारू होने के साथ ही टीएमसी प्रशासन, डॉक्टरों और मरीजों ने बड़ी राहत की सांस ली है। टंकियों की सफाई के बाद अब स्वच्छ पानी की सप्लाई मिलने से अस्पताल की सभी क्लिनिकल सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, डायग्नोस्टिक लैब, वार्ड और इमरजेंसी सेवाएं बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से काम करने लगी हैं। जिन मरीजों के ऑपरेशन स्थगित हुए थे, उनके लिए अब अनिवार्य स्टरलाइजेशन प्रक्रियाएं पूरी कर नियमित सर्जरी सेवाएं तत्काल प्रभाव से दोबारा शुरू कर दी गई हैं।

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि रविवार को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब अस्पताल परिसर में मरीजों या स्टाफ को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed