{"_id":"6a3e9bd9f7bd1f84ab0ffc34","slug":"womans-leg-gets-stuck-in-the-iron-grating-outside-a-public-toilet-kangra-news-c-95-1-kng1037-241638-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुलभ शौचालय के बाहर लोहे के जाले में फंसा महिला का पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुलभ शौचालय के बाहर लोहे के जाले में फंसा महिला का पैर
Sat, 27 Jun 2026 09:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा तहसील चौक के पास लोहे के जाले में फंसे पैर को निकालने के लिए कटर से जाले को काटता व्यक्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। तहसील चौक स्थित सुलभ शौचालय के बाहर शुक्रवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला का पैर वहां लगे लोहे के जाले में फंस गया। महिला और स्थानीय लोगों के काफी प्रयासों के बाद भी जब पैर बाहर नहीं निकला, तो बाजार से लोहे का कटर मंगवाया गया। कटर से जाले को काटने के बाद ही महिला का पैर सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में महिला को हल्की खरोंचें आई हैं।
स्थानीय निवासी अमित कुमार, अमन, अनूप और प्रीतम आदि ने बताया कि शौचालय के बाहर लगा लोहे का जाल कई जगह से उखड़ा हुआ है और इसमें बड़े गैप (गड्ढे) बन चुके हैं। इसके कारण पहले भी कई लोग चोटिल हो चुके हैं और कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस जर्जर जाले की जल्द मरम्मत करवाने और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।