सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A woman lost her balance and fell on the roof of a police station.

Kullu News: पुलिस थाना की छत पर चढ़ कर अंसतुलित होकर गिरी महिला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A woman lost her balance and fell on the roof of a police station.
कुल्लू थाना की छत से महिला ने लगाई छलांग लगाने से घायल महिला को रेस्क्यू करते पुलिस कर्मी।-वीडी
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस की ओर से व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसकी पत्नी थाने में पति को छुड़ाने के लिए पहुंच गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई करने के लिए कहा तो महिला पुलिस थाना कुल्लू की छत पर चढ़ गई। उसने पति को छोड़ने की मांग उठाई। इसी बीच वह असंतुलित होकर गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। उसे रेस्क्यू कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। यह मामला रविवार दोपहर 12:15 बजे पेश आया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे चौकी डोभी, कुल्लू के विकास बोध को बीएनएस की धारा 126/170 (शांति बनाए रखने और अपराध रोकने) के तहत गिरफ्तार किया था।
Trending Videos

दोपहर लगभग 12:15 बजे आरोपी की पत्नी मूल निवासी पश्चिम बंगाल कुल्लू थाना में अपने पति से मिलने के लिए पहुंची। उसने पति को छोड़ने की बात कही। इस पर पुलिस ने कुछ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद महिला चली गई। कुछ समय पश्चात थाना भवन की छत से एक मोबाइल फोन परिसर में गिरा। जब बाहर जाकर पुलिस के जवानों ने देखा कि महिला छत पर थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड कुल्लू को सूचित किया। थाना स्टाफ एवं फायर ब्रिगेड टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान महिला ने अपने पति को छोड़ने की मांग की। पुलिस कर्मियों ने शांत रहने एवं सुरक्षित स्थान पर आने के लिए समझाया। इसी बीच वह असंतुलित होकर छत से फिसलते हुए दूसरी मंजिल की बालकनी में गिर गई। इसके बाद महिला को सीढ़ी के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।
एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि मेडिकल के दौरान महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई। हालांकि वह नशे की स्थिति में पाई गई। मेडिकल अधिकारी ने एहतियातन सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed