{"_id":"6a776e975a940ad7aa017497","slug":"apple-picking-began-in-the-orchards-as-soon-as-the-rain-stopped-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183612-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश थमते ही बगीचों में शुरू हुआ सेब का तुड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश थमते ही बगीचों में शुरू हुआ सेब का तुड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कृषि और बागवानी से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हैं। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली। मौसम खुलते ही बागवान बगीचों में पहुंच गए और सेब, नाशपाती सहित अन्य फलों का तुड़ान फिर से शुरू कर दिया है।
इन दिनों जिलेभर में सेब सीजन जोरों पर है। बगीचों में सेब के साथ नाशपाती और अन्य फलों का तुड़ान भी चल रहा है। लगातार बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से बागवानों को तुड़ान सहित बगीचों में किए जाने वाले अन्य जरूरी काम रोकने पड़े थे।
बागवानों देशराज, मानचंद, अमर सिंह, प्रेमलाल, सौरभ सिंह, प्रकाश, अमीर चंद और भाग चंद ने बताया कि बगीचों में विभिन्न प्रकार के फलों का तुड़ान कार्य चल रहा है। सेब सीजन के दौरान हर दिन बड़ी संख्या में कामगार बगीचों में तुड़ान और पैकिंग के काम में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को मौसम साफ होते ही बागवानों ने सुबह से ही बगीचों का रुख किया और सेब एवं अन्य फलों का तुड़ान शुरू कर दिया। बागवानों का कहना है कि बारिश के दौरान बगीचों में फलों का तुड़ान करना मुश्किल हो जाता है।
फलों को समय पर मंडियों तक पहुंचाने में भी परेशानी होती है। मौसम साफ होने के बाद अब बागवानों को उम्मीद है कि तुड़ान का काम तेजी से पूरा होगा।