{"_id":"6a776e046c0352c9570dc180","slug":"shiv-mahapuran-katha-begins-with-a-kalash-yatra-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183647-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का आगाज
विज्ञापन
कुल्लू के टिकरा बाबड़ी में शिव महापुराण कथा के मौके पर कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शहर में टिकरा बावड़ी स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी ने खीर भंडारे से पूर्व शिव महापुराण कथा का शनिवार को शुभारंभ किया।
8 अगस्त से शुरू हुई यह कथा 16 अगस्त तक चलेगी। कथा में वाराणसी से पहुंचे श्रद्धेय डॉ. मुरलीधर श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की अमृतवाणी का रसपान करवा रहे हैं।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधिवत कलश स्थापना के बाद प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति 16 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी। मंदिर कमेटी की ओर से दोपहर 12:30 बजे से खीर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर कमेटी के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि कथा के शुभारंभ से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कथा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संवाद