{"_id":"6a776e7718c66b56200fef4e","slug":"silt-accumulation-in-drinking-water-tanks-disrupts-supply-kullu-news-c-89-1-ssml1013-183627-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पेयजल टैंकों में भरी गाद, सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पेयजल टैंकों में भरी गाद, सप्लाई बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शहर में एक बार फिर पेयजल संकट गहरा गया है। तीन दिन से कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में स्टोरेज पानी खत्म होने के कारण लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। अखाड़ा, सुल्तानपुर, लोरन, ढालपुर, रामशिला और गांधीनगर सहित शहर के कई क्षेत्रों में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।
जलशक्ति विभाग के अनुसार, पिछले दो दिनों से हुई लगातार बारिश के कारण मुख्य स्टोरेज टैंकों में गाद भर गई है। पानी की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एहतियातन कई टैंकों से पेयजल आपूर्ति बंद की गई है।
नगर परिषद कुल्लू के तहत आने वाले 11 वार्डों के लिए जल शक्ति विभाग ने करीब 20 बड़े मुख्य स्टोरेज टैंक बनाए हैं। इनमें से अधिकांश टैंकों की सप्लाई फिलहाल बंद है। पानी की कमी के चलते लोगों को आसपास के प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। शहरवासियों संजीव, अजय कुमार, मान सिंह, देवराज, गौरीशंकर, अमन सिंह, प्रवीण और कमल सिंह ने बताया कि तीन दिन से पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पेयजल स्टोरेज टैंकों में गाद भर गई है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एहतियातन आपूर्ति बंद की गई है। उन्होंने कहा कि टैंकों की सफाई का कार्य पूरा करने के बाद शनिवार शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
0000