{"_id":"69d935a1b314b3031c0805fa","slug":"aut-sainj-highway-restored-after-three-days-snow-removed-from-jalori-pass-kullu-news-c-89-1-ssml1012-173541-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन दिन बाद औट-सैंज हाईवे बहाल, जलोड़ी दर्रा से हटाई बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन दिन बाद औट-सैंज हाईवे बहाल, जलोड़ी दर्रा से हटाई बर्फ
विज्ञापन
एनएच-305 से बर्फ हटाकर सभी वाहनों के लिए हुआ बहाल। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 तीन दिन बाद सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल हो गया है। जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटा दी गई है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे के आसपास एनएच अथॉरिटी ने आठ किलोमीटर दायरे से बर्फ हटाकर हाईवे को बहाल किया। इसके बाद छोटे वाहन दोनों तरफ से सरपट दौड़ने लगे। फोर बाई फोर वाहन नौ अप्रैल की सुबह से ही चल रहे थे। कई लोगों ने दर्रा को पैदल आरपार किया।
हाईवे के खुलने से टैक्सी चालकों की मनमानी से भी पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिली है। बताया जा रहा है कि फोर बाई फोर वाहन चालक पांच किलोमीटर का 300 से 400 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे थे। पंकज कुमार, उमेश कुमार, निका राम और सुनील ठाकुर ने कहा कि वे सुबह फोर बाई फोर वाहन से सोझा तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद शाम को एनएच-305 बसों के साथ सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल हो गया है। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बर्फ हटाने के लिए खनाग और सोझा की तरफ से मशीनों को लगाया था। बर्फ हटा दी है और सभी तरह के वाहनों के लिए हाईवे खुल गया है।
....
सीमेंट का ट्रक फंसने से हुई परेशानी
उपमंडल बंजार से करीब दो किलोमीटर दूर भेयोट मोड़ के पास सीमेंट से भरा एक ट्रक फंस गया था। इस कारण यहां बसों की आवाजाही रुक गई थी। हालांकि छोटे वाहन आरपार हो रहे थे। ट्रक दलदल में फंस गया है। कुछ घंटों के बाद ट्रक को हटाकर बसों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हुई।
Trending Videos