{"_id":"69d9368b8faf05d99a0781a5","slug":"the-road-is-causing-hiccups-throats-are-drying-up-kullu-news-c-89-1-ssml1014-173525-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क लगवा रही हिचकोले, सूख रहे कंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क लगवा रही हिचकोले, सूख रहे कंठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। शहर के साथ लगती चचोगा पंचायत के लोग दोहरी मार झेलने को विवश हैं। पंचायत के चचोगा, अलेउ और झाड़ग में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही मनाली-कुल्लू वामतट सड़क की हालत भी खस्ता है। इस कारण लोग आवाजाही में हिचकोले खाने को विवश हैं।
फोरलेन पुल से अलेउ गांव तक सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सीवरेज लाइन बिछाने के लिए हुई खोदाई के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क पर गड्ढे हैं। दोपहिया वाहन चलाना तो मुश्किल हो गया है। बारिश में सड़क कीचड़ से लबालब हो जाती है। धूप खिलने पर धूल के गुब्बार परेशान करते हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य नहीं कर रहा।
चचोगा होटल के पास पिछले साल लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से डंगा लगाया था, वह भी छह महीने में ही धराशायी हो गया है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। दूसरी ओर पंचायत के लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जलशक्ति विभाग ने 31 मार्च तक ओल्ड मनाली से पानी देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पंचायत के तीनों गांवों को पहले पानी की सप्लाई हामटा से होती थी।
....
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीक्षांत शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने दो घंटे पानी की सप्लाई बंद रखने की गुजारिश की थी। उन्हें चेक करना था कि जो सड़क धंसी है वह पानी की लीकेज के कारण तो नहीं हुई। इसके बाद पानी छोड़ दिया गया है।
.....
सड़क को समतल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मी लगाए गए हैं। जल्द ही स्थायी तौर पर सड़क को ठीक किया जाएगा।
-आकाश सूद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos