सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Adulteration game: Ghee and almond samples fail

मिलावट का खेल : घी और बादाम के सैंपल फेल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Adulteration game: Ghee and almond samples fail
विज्ञापन
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पहली बार खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों में 1.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वर्ष 2025 के अंत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तांदी पुल, उदयपुर और शाशिन क्षेत्रों में दुकानों, होटलों, व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं से विभिन्न खाद्य उत्पादों के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान बादाम, घी, किचन किंग मसाला, सोंठ पाउडर और गरम मसाला में मिलावट पाई गई।
Trending Videos

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि लाहौल के तांदी पुल, उदयपुर और शाशिन क्षेत्रों से लिए गए सैंपलों में मिलावट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर उपायुक्त न्यायालय ने संबंधित व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं पर 1.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय टीमें समय-समय पर दुकानों, ढाबों और होटलों का औचक निरीक्षण करती रहेंगी। यदि किसी उत्पाद में खामी या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो उसके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और मिलावट मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed