सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Development stalled, government running on loans: Jairam

विकास ठप, ऋण लेकर चल रही सरकार : जयराम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Development stalled, government running on loans: Jairam
कुल्लू के ढालपुर में बीजेपी की प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली रैली में भाग लेते  नेता प्रतिपक्ष ज
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को ढालपुर में प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। अटल सदन से ढालपुर चौक तक हुए विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाईं और अब भी घोषणा किए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार को साढ़े तीन साल का समय हो गया है और प्रदेश तीन दशक पीछे चले गया है। एक तरफ आपदा से नुकसान हुआ, जो रही कसर उसे सरकार ने पूरा कर दिया है। चारों तरफ त्राहिमाम मचा है। विकास पूरी तरह से ठप है। सरकार ऋण लेकर अपनी गाड़ी चला रही है। मुख्यमंत्री दूसरे के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। केंद्र में जब कांग्रेस सरकार थी तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिमाचल को 18 हजार करोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने 10 साल में प्रदेश को 89 हजार करोड़ रुपये दिए। कहा कि हिमकेयर में अगर घोटाला हुआ तो हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच करवाई जाए। लोग पूछ रहे क्या हुआ कांग्रेस की गारंटियों का। मुख्यमंत्री हिमाचल में तो झूठ बोल रहे हैं असम में भी झूठ बोल कर आए। भाजपा अब जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर फेंकेंगे। जयराम ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में तय किया है कि अब जन आंदोलन होगा। भाजपा के नरोत्तम ठाकुर ने स्थानीय स्तर पर जनता को पेश आ रही समस्याओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, प्रदेश भाजपा सह मीडिया संयोजक दानवेंद्र सिंह और मंडी के सह प्रभारी भीमसेन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed