सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads in Banjar are in bad shape: Shourie

बंजार में सड़कें बदहाल : शौरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Roads in Banjar are in bad shape: Shourie
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। भाजपा बंजार मंडल ने शुक्रवार को उपमंडल मुख्यालय में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की एकजुटता और जनहित के प्रति अपनी बात रखी। सम्मेलन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के नेतृत्व में हुआ।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र आज सड़कों की बदहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। एनएच-305 पर रोजाना जाम लग रहा है। मरम्मत कार्य न होने और धीमी निर्माण गति से आम लोग परेशान हो रहे हैं। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अब सुविधा के बजाय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।क्षेत्र में अधिकांश बस रूट बंद हैं। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में बंजार विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ा नया विकास कार्य शुरू नहीं किया गया है। सरकार की उदासीनता के कारण जनता में भारी रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed