पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Central and state governments implementing neoliberal policies: Omkar

नवउदारवादी नीतियां लागू कर रहीं केंद्र और प्रदेश सरकार : ओंकार

Thu, 02 Jul 2026 03:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
Central and state governments implementing neoliberal policies: Omkar
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की कुल्लू में विशेष बैठक में लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने केंद्र और प्रदेश सरकारों की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्हें पूंजीपति परस्त और जनविरोधी बताया। पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि देश में तेजी से नव-उदारवादी नीतियां लागू की जा रही हैं, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ रही है। हाल ही में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद श्रम संहिता (लेबर कोड) की अधिसूचना जारी कर उसे लागू करने की कोशिश की जा रही है। इससे देश के लगभग 50 करोड़ श्रमिकों के अधिकार प्रभावित होंगे। इसका लाभ बड़े पूंजीपतियों को मिलेगा।

कुल्लू के लोअर ढालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मार्क्सवादी जिला कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य नीलचंद ने की। इस दौरान राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. ओंकार शाद और प्रेम गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रेम गौतम ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भी केंद्र से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के नाम पर नव-उदारवादी नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता महिला की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed