सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Commerce subject should be reintroduced at Sainj College: Mahesh

सैंज कॉलेज में फिर से शुरू किया जाए काॅमर्स विषय : महेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Commerce subject should be reintroduced at Sainj College: Mahesh
सैंज कॉलेज की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार सैंज के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपते संगठनों के
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। संयुक्त संघर्ष समिति, टैक्सी यूनियन और व्यापारी विकास समिति सैंज ने मंगलवार को नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने सैंज कॉलेज की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने प्रमुख रूप से सैंज कॉलेज में बंद किए कॉमर्स विषय को फिर से बहाल करने की मांग उठाई। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रधान महेश शर्मा का कहना है कि सैंज घाटी ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र है। यहां विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के सीमित विकल्प हैं। ऐसे में कॉमर्स विषय बंद होने से छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में बरसात के मौसम को देखते हुए एक और महत्वपूर्ण मांग रखी गई। समिति ने कहा कि आईटीआई परिसर के साथ स्थित एनएचपीसी के खाली पड़े कमरों को अस्थायी रूप से कॉलेज की कक्षाओं के लिए उपलब्ध कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में टैक्सी यूनियन सैंज के प्रधान दलीप सिंह बिष्ट, उप-प्रधान शिवराम, पंचायत समिति कुल्लू के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, कृष्ण राणा, दीपक राणा, लीलाधर, गिरिराज और रविंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed