सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Public to be made aware of banking schemes: Sunil

बैंकिंग योजनाओं से जागरूक की जाएगी जनता : सुनील

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Public to be made aware of banking schemes: Sunil
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई तक वित्तीय समावेशन-संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य हर नागरिक तक बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा वित्तीय साक्षरता का लाभ पहुंचाना है। पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लोगों को विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

अग्रणी बैंक प्रबंधक सुनील कौंडल ने बताया कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना में नामांकन पर विशेष बल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत नए खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खातों और लॉकरों में नामांकन अद्यतन करने, केवाईसी पंजीकरण, बचत एवं जनधन खातों की फिर से केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। नागरिकों को डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, युवा मंडलों तथा आम नागरिकों से पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed