सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   You pedal the bicycle vigorously... yet the audience sways along.

Kullu News: पैडल मारी-मारी साइकिल तू चलांदी... पर झूमे दर्शक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
You pedal the bicycle vigorously... yet the audience sways along.
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में चार दिवसीय मेले का आगाज हो गया है। इसका शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने किया। धार्मिक उत्सव में घाटी के प्रमुख देवी-देवता लाव-लश्कर के साथ पहुंचे हैं। इनमें ज्वाला माता शमशी, बालक महेश्वर देवता, सूरजपाल देवता और नैना माता शामिल हैं।

मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कुशल वर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने पैडल मारी-मारी साइकिल तू चलांदी गीत पेश किया तो दर्शक झूम उठे। उन्होंने हाय गे लामिये मेरी प्यारी रीतू-ए, धाठू झेची रा वाणा, आमा जूले, राजा धाने री सेरी आदि गीतों से भी दर्शकों का मनाेरंजन किया। इसके अलावा सांस्कृतिक मंच पर चंद्र आभा स्कूल के बच्चों सहित रेखा ठाकुर, मन्नत कला मंच, मोहन सोनी, सरला ठाकुर, कुलदीप चौहान, ज्योति, रुपेंद्र, ममता देवी, दीक्षित वर्मा, चंपा कुमारी, धर्मचंद आदि ने भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed