{"_id":"69c6694aa898fbcf4a0f257b","slug":"complete-the-census-work-with-full-responsibility-dc-kullu-news-c-89-1-ssml1015-172331-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी से करें पूरा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी से करें पूरा : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
.......
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अधिकारी एवं कर्मचारी जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करें। यह निर्देश उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने दिए।
जनगणना 2027 के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत 27 से 29 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्स, उदयपुर की एसडीएम अलिशा चौहान, पांगी के एसडीएम अमनदीप सिंह, डीआईओ (एनआईसी) संदीप कुमार, तहसीलदार केलांग विकास कुमार, नायब तहसीलदार शेर सिंह सहित जनगणना अधिकारी, कानूनगो कार्यालय के कर्मचारी, क्लर्क और अन्य फील्ड स्टाफ भाग ले रहे हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के दौरान डाटा संकलन, सत्यापन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाना है। कार्यक्रम में उत्कर्ष यादव (सहायक निदेशक), विकास कुमार और प्रत्युष सिंह (सांख्यिकीय अन्वेषक) मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। संवाद
Trending Videos