सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Day-boarding schools limited to papers and announcements only: Shourie

डे-बोर्डिंग स्कूल सिर्फ कागजों और घोषणाओं तक सीमित : शौरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Day-boarding schools limited to papers and announcements only: Shourie
विज्ञापन
बंजार के विधायक सुरेंद्र ने सरकार पर उठाए सवाल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना का उद्देश्य प्रदेश में आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी अलग नजर आ रही है। यह बात बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति यह है कि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ये स्कूल केवल कागजों और घोषणाओं तक ही सीमित रह गए हैं। सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन धरातल पर न तो ठोस प्रगति दिखाई दे रही है और न ही समयबद्ध कार्यान्वयन हो रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि योजना को गंभीरता से लागू करने के बजाय महज राजनीतिक घोषणा के रूप में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां भी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए स्थान चिह्नित किया गया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उस भूमि की एफसीए की ऑनलाइन प्रक्रिया तक पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की अधिकांश घोषणाएं केवल कागजी साबित हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed