सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Unemployed beat Blader Pride by 45 runs

Kullu News: अनइंप्लॉइड ने बलेडर प्राइड को 45 रनों से हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Unemployed beat Blader Pride by 45 runs
विज्ञापन
बारिश के खलल के बाद ढालपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता दोबारा शुरू
Trending Videos

................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बारिश के खलल के बाद करीब दस दिन बाद ढालपुर में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच दोबारा शुरू हुए। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। यह मैच अनइंप्लॉइड क्रिकेट क्लब और बलेडर प्राइड के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए अनइंप्लॉइड क्रिकेट क्लब ने सात विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम के लिए गौतम ने 21 गेंदों में 31, सौरव ने 22 गेंदों में 38 और जीवन ने 27 गेंदाें में शानदार 46 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बलेडर प्राइड की टीम नौ विकेट खोकर 119 रन ही बना पाई। टीम के लिए बुधराम ने 51 गेंद में 45 रन बनाए। अनइंप्लॉइड क्रिकेट क्लब ने 45 रन से मैच जीत लिया। उधर, गुशैणी के नागणी खेल मैदान में भी जारी जिला स्तरीय क्रिकेट कप में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed