{"_id":"69ef434c9dc2842027090607","slug":"devansh-first-in-speech-jasmine-first-in-slogan-writing-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174905-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण में देवांश, नारा लेखन में जैस्मिन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण में देवांश, नारा लेखन में जैस्मिन प्रथम
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला भुलंग में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के बाद सामूहिक चित्र में विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय उच्च विद्यालय भूलंग में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध, नारा लेखन, चित्रकला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1876 में रचित यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा, जिसे 1896 में कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार गाया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराना रहा।
प्रतियोगिताएं कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गईं। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में देवांश ठाकुर ने प्रथम, गीत ने द्वितीय और उदय ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में जैस्मिन कश्यप प्रथम, मनीषा द्वितीय और सुनील तृतीय रहे।
नारा लेखन में जैस्मिन प्रथम, ऋतिक द्वितीय और मनीषा तृतीय रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिग्मित नामज्ञाल प्रथम, प्रिया द्वितीय और इशा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। समूह नृत्य में वंशु व दीक्षा प्रथम, रितिका व दीक्षा द्वितीय तथा सोनाक्षी, प्रिया व परीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। एकल गीत में स्नेह प्रथम और प्रिया द्वितीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्य ठाकुर प्रथम, मनीषा ठाकुर द्वितीय और आरव ठाकुर तृतीय रहे।
विद्यालय की कार्यकारी मुख्य अध्यापिका सीमा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ देशभक्ति और ऐतिहासिक समझ को भी मजबूत करते हैं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X