सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Peepal Jatra fair will begin today as soon as Dev Gauhari reaches Dhalpur.

Kullu News: आज देव गौहरी के ढालपुर पहुंचते ही शुरू होगा पीपल जातर मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Peepal Jatra fair will begin today as soon as Dev Gauhari reaches Dhalpur.
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में मंगलवार से तीन दिवसीय (28-30 अप्रैल) पीपल जातर मेले का आगाज होगा। जातर का विधिवत आगाज देवता गौहरी के ढालपुर मैदान में पहुंचते ही होगा। इसके बाद देवता प्रदर्शनी मैदान में लगे अपने अस्थायी शिविर में विराजमान होंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। ढालपुर मैदान और माल रोड के दोनों तरफ दुकानें लग रही हैं।
Trending Videos

उपायुक्त कार्यालय के साथ लगते मैदान के एक छोर में दो डोम स्थापित कर दिए हैं और उसके भीतर भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही बीच मैदान में फड़ी बाजार सज चुका है। माल रोड के दोनों छोर में मीना बाजार सजाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी मैदान में स्थानीय व्यंजन और हथकरघा बाजार भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल रोड में गेट और सजावट का कार्य भी जोरों पर है जबकि दूसरी तरफ ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें मुख्यातिथि और आम दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बीआर नेगी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कारोबारियों को अधिकतर प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं और कारोबारी दुकानें लगाने का काम कर रहे हैं। जो बच गए हैं उन्हें भी प्लॉट उपलब्ध करवाया जा रहा है। माल रोड को सजाने का कार्य जोरों पर है। लिहाजा, मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे देवता गौहरी के आगमन से जातर मेले का आगाज हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed