सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four people including three youths of Nirmand were arrested with Chitta.

Kullu News: चिट्टा के साथ निरमंड के तीन युवकों समेत चार धरे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four people including three youths of Nirmand were arrested with Chitta.
विज्ञापन
शिमला। पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में एक और बड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
Trending Videos

पुलिस ने गिरोह से 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। मामले में मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ठियोग थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने चार युवक चांद प्रकाश (32) निवासी गांव दरमोह निरमंड, विजय कुमार (23) निवासी गांव न्यूकुंडर, निरमंड जिला कुल्लू, अभिषेक (24) निवासी गांव दांसा, ननखड़ी और कैलाश (26) निवासी गांव दरमोह, निरमंड जिला कुल्लू सवार थे। इस दौरान 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। थाना ठियोग में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब का निकला मुख्य सप्लायर, गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी और पता लगाया कि आखिर इन युवकों तक नशे की खेप कहां से पहुंचाई गई है। पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण के बाद खुलासा हुआ कि इन युवकों को यह खेप पंजाब के मानसा जिले के गांव बछौंआ के रहने वाले शिवदेव सिंह (30) ने मुहैया करवाई थी। उसे भी मानसा जिले से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी गौरव सिंह का कहना है कि नशे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed