{"_id":"69bc3fa4480ab6dfe803c282","slug":"homes-are-being-evacuated-due-to-landslides-rocks-and-debris-in-the-inner-arena-kullu-news-c-89-1-klu1002-171711-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: इनर अखाड़ा में भूस्खलन, पत्थर और मलबा आने से घर करवाए जा रहे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: इनर अखाड़ा में भूस्खलन, पत्थर और मलबा आने से घर करवाए जा रहे खाली
विज्ञापन
कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में पहड़ी से गिर रहा मलबा और चट्टाने।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित इनर अखाड़ा बाजार में एक बार फिर से भूस्खलन शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है। प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर घरों को एहतियातन खाली करवाना शुरू कर दिया है। प्रभावितों को गुरुद्वारा साहिब अखाड़ा बाजार और धर्मसभा में ठहराया जा रहा है। वीरवार दोपहर बाद से बारिश होने के चलते यहां मठ क्षेत्र से भूस्खलन शुरू हो गया। इसमें बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के साथ मलबा भी गिर रहा है। अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घरों को खतरा पैदा हो गया है।
क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार प्रशासनिक और विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रशासन और नगर परिषद ने लाउडस्पीकर से क्षेत्र के घरों को खाली करने की हिदायत दी। अधिकारियों का कहना है कि अभी बड़े खतरे बाली बात नहीं है लेकिन जिस तरह से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, उससे क्षेत्र में रह रहे लाेगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। उधर, लोगों में पूरी तरह से खौफ का माहौल बना हुआ है। लोगों की मानें तो यहां 20 से 25 घर ऐसे हैं जो भूस्खलन के मुहाने पर हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि नगर परिषद की टीम भी मौके पर भेजी गई है जो लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन के अनुसार क्षेत्र के घरों को एहतियातन खाली करवाया जा रहा है। लोगों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था गुरुद्वारा साहिब अखाड़ा बाजार और धर्मसभा में की जा रही है।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एडीसी अश्वनी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अंकित विष्ट, नगर परिषद के कनिष्ट अभियंता सचिन मौजूद रहे।
...
पहले जा चुकी है दस लोगों की जान
मठ क्षेत्र से इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से 3 और 4 सितंबर 2025 को 10 लोगों को जान जा चुकी है। उसके बाद से क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। लोग इस खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन के कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन अभी तक धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
0000
Trending Videos