सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslide threatens village, villagers worried

Kullu News: भूस्खलन से जां गांव को खतरा, ग्रामीण चिंतित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Landslide threatens village, villagers worried
कुल्लू के जां के समीप पिछली बरसात से जारी भूस्खलन से गांव को खतरा पैदा हो गया है।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। भूस्खलन के कारण पार्वती घाटी के जां गांव को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से अब भूस्खलन की दरारें गांव से करीब 100 फीट नीचे पहुंच गई हैं। इससे ग्रामीण चिंतित हो गए हैं। मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर बागन गांव में वर्ष 2025 की बरसात में काफी अधिक नुकसान हुआ था। गांव की जमीन ही पूरी खिसक गई थी। बागन गांव में 40 मकानों में दरारें आई थीं।
Trending Videos

अब ग्राम पंचायत जां के जां गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। 2023 की आपदा में पार्वती नदी में बाढ़ आई थी। बाढ़ से जां गांव के ठीक नीचे पार्वती नदी ने जमीन का नुकसान पहुंचाया था। अब गांव के नीचे काफी बड़े हिस्से में भूस्खलन जारी है। भूस्खलन न रुकने से ग्रामीणों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो पार्वती नदी के किनारे तटीकरण के प्रयास नहीं किए गए तो जां गांव भूस्खलन की जद में आ सकता है। मजबूरी में ग्रामीणों को विस्थापित भी होना पड़ सकता है। ग्राम पंचायत जां के पूर्व उपप्रधान सेस राम ने कहा कि पार्वती नदी से शुरू हुआ भूस्खलन का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब गांव से 100 मीटर नीचे तक दरारें पहुंच गई हैं। ग्रामीणों के साथ जल्द ही एक बैठक की जाएगी। इसके बाद उपायुक्त कुल्लू के समक्ष मामले को उठाया जाएगा। नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में है।
.........

जां गांव में है करीब 50 परिवार
ग्राम पंचायत जां के जां गांव में करीब 50 परिवार हैं। यह गांव भुंतर-मणिकर्ण सड़क में जरी से पीछे कुछ दूरी पर पड़ता है। ग्रामीणों की ओर से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के समक्ष भी यह समस्या रखी थी। अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed