{"_id":"6a81f7098ef3abee0c0399b1","slug":"love-brother-shimla-wins-volleyball-title-kullu-news-c-89-1-klu1002-184210-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लव ब्रदर शिमला ने जीता वॉलीबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लव ब्रदर शिमला ने जीता वॉलीबाल का खिताब
विज्ञापन
केलांग में जनजातीय उत्सव-2026 के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालीचौकी और लव ब्रदर शिमला के बीच खेला गया। इसमें लव ब्रदर शिमला की टीम ने लगातार तीन सेटों में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में लव ब्रदर शिमला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन कर बालीचौकी की टीम को सीधे सेटों में पराजित किया।
प्रतियोगिता में आठ टीमों ने पंजीकरण करवाया था। विजेता लव ब्रदर शिमला की टीम को 41,000 रुपये नकद इनाम प्रदान किया गया। उपविजेता बालीचौकी टीम को 21,000 रुपये का नकद इनाम दिया। उपायुक्त किरण भड़ाना और उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका ऐकर्स ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान विजेता टीम के खिलाड़ियों को आठ स्वर्ण पदक, उपविजेता खिलाड़ियों को 10 रजत पदक तथा प्रतिभागियों को 18 टी-शर्ट प्रदान की गई।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। उपमंडलाधिकारी कुनिका ऐकर्स ने कहा कि जनजातीय मेले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। संवाद