सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Restoration work of Kunzum Pass road will start in two days

Kullu News: दो दिनों में शुरू होगा कुंजम दर्रा मार्ग की बहाली का कार्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Restoration work of Kunzum Pass road will start in two days
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल और स्पीति को जोड़ने वाले 15,000 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा मार्ग का बहाली कार्य शुरू करने की तैयारी कर दी गई है। दो दिनों के भीतर बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने उन्हें दो दिन के भीतर दर्रा बहाली का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos

बाकायदा इस मामले को लेकर उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों से बात की है, जिससे लाहौल और स्पीति का संपर्क कुंजम के रास्ते खुल जाएगा। इससे पर्यटन कारोबार को भी गति मिल सकेगी। मार्ग बहाल होने से लोगों को कुंजम दर्रा होते हुए अटल टनल रोहतांग के रास्ते कुल्लू, मनाली और लाहौल की ओर आवाजाही में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लाहौल और स्पीति आने वाले पर्यटक इसी रास्ते से होकर जिले की वादियों को निहार सकेंगे। भारी बर्फबारी से कुंजम दर्रा मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से ठप है और लोग इसकी बहाली का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व में लाहौल छोर से ग्रांफू से लेकर छोटा दड़ा तक सड़क सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी और स्पीति छोर से छोटा दड़ा तक का मार्ग बीआरओ के 108 आरसीसी के अधीन था। दिसंबर 2025 में यह पूरी सड़क सीमा सड़क संगठन 108 के अधीन कर दी गई है। अब इस सड़क की बहाली का कार्य बीआरओ की 108 आरसीसी करेगी। अधिकारिक तौर पर यह मार्ग 15 अक्तूबर से यातायात के लिए बंद कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed