{"_id":"69b6ede7110180398e00791d","slug":"slippery-road-conditions-have-increased-atal-tunnel-is-closed-for-general-vehicles-kullu-news-c-89-1-ssml1014-171353-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क पर बढ़ी फिसलन, अटल टनल साधारण वाहनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क पर बढ़ी फिसलन, अटल टनल साधारण वाहनों के लिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार दोपहर बाद मनाली में बारिश शुरू हो गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी से अटल टनल तक बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अटल टनल से साधारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सोलंगनाला में बैरियर लगाकर साधारण वाहनों (फोर-बाई-टू) और दोपहिया वाहनों को रोक दिया है।
सोलंगनाला से आगे केवल फोर-बाई-फोर वाहनों को ही आपात स्थिति में जाने की अनुमति दी जा रही है। सुबह अटल टनल की ओर गए पर्यटकों को भी दोपहर 12 बजे के बाद वापस मनाली भेज दिया गया। मनाली में रविवार को दिनभर बारिश होती रही, जबकि रोहतांग दर्रा, अटल टनल, कोठी और धुंधी में बर्फबारी हुई। इसके अलावा सेवन सिस्टर पीक, घेपन पीक और मनाली पीक में भी बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रहा। बर्फबारी के कारण क्षेत्र के तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है।
ऊपरी क्षेत्रों की ओर न जाएं पर्यटक : डीएसपी
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल के आसपास लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सड़क की स्थिति साधारण वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। पर्यटकों और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलंग बैरियर से आगे फिलहाल इन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ऊपरी क्षेत्रों की ओर न जाएं। यदि जाना अत्यंत आवश्यक हो तो केवल फोर-बाई-फोर वाहनों का ही उपयोग करें।
Trending Videos