सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road in Raunh and Ruad of Shanshar will be repaired with Rs 14 lakh.

Kullu News: शैंशर के रौंह और रूआड़ में 14 लाख से दुरुस्त होगा मार्ग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
The road in Raunh and Ruad of Shanshar will be repaired with Rs 14 lakh.
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। औट-न्यूली-शैंशर मार्ग पर रौंह और रूआड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरुस्त होगी। लोक निर्माण विभाग ने डंंगे और क्रेटवॉल लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
Trending Videos

14 लाख रुपये की लागत से क्रेटवॉल और डंगा लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। जल्द ही इन स्थानों पर सड़क ठीक होगी और लोगों को आने जाने में आसानी होगी। वर्तमान में मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अभी तक औट से न्यूली तक ही बसों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आगे शैंशर तक मार्ग बंद है। छोटी गाड़ियों की ही आवाजाही हो रही है। लोगों ने उपायुक्त कुल्लू से सड़क को ठीक करने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर इस सड़क को ठीक करने के लिए प्रयास किए। इसके लिए 14 लाख रुपये का प्राक्कलन बनाया और यह प्राक्कलन अब धरातल पर उतरने लगा है। विभाग सड़क को ठीक करने के लिए टेंडर करेगा और निर्माण कार्य आरंभ होगा।
वर्ष 2023 और 2025 की आपदा के दौरान सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है। करीब 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह डंगे गिरे हैं। मलबा भी गिरा हुआ है। रौंह और रूआड़ के पास सड़क पर डंगा लगाने के लिए पहले आरसीसी दीवार लगाई जाएगी और उस पर क्रेटवॉल लगाई जाएगी। इसके साथ ही निकासी नालियां बनाने का भी प्रावधान किया गया है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि यह कार्य 14 लाख रुपये से किया जाना है। जल्द ही इसके निर्माण की दिशा में विभाग काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed