सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tipper stuck in swamp near Ghatigarh, traffic remained closed for two hours

Kullu News: घटीगढ़ के पास दलदल में फंसा टिपर, दो घंटे बंद रहा यातायात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tipper stuck in swamp near Ghatigarh, traffic remained closed for two hours
म​णिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ में फंसा बजरी ले जा रहा टिप्पर।-वीडीओग्रैब
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास रविवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे एक टिपर दलदल में फंस गया। इससे करीब दो घंटे तक मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। दोनों तरफ काफी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दलदल में फंसे टिपर को एक दूसरे वाहन के माध्यम से हटाया गया। इसके बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ।
Trending Videos

घटीगढ़ के पास पहाड़ी लगातार दरक रही है। इस कारण यहां सड़क दलदल बन गई है और वाहन फंस रहे हैं। रविवार को जब एक टिपर बजरी लेकर जा रहा था तो दलदल में फंस गया और दो घंटे तक मार्ग को यातायात के लिए प्रभावित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बताया कि इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि मार्ग की हालत खराब बनी हुई है जिसमें सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि घाटी की सड़कों को सुधारा जाए, जिससे स्थानीय लोगों व पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed