{"_id":"69bc3f6639b52cb8a70f7d4c","slug":"tourists-could-not-visit-rohtang-due-to-snowfall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171719-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी के कारण रोहतांग नहीं जा पाए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी के कारण रोहतांग नहीं जा पाए पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में वीरवार को भी हिमपात और बारिश का दौर जारी रहा। लाहौल की चंद्रा घाटी के कोकसर, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल सहित गोंधला और खंगसर में बुधवार रात से लेकर वीरवार शाम तक बर्फबारी का दौर जारी है।
खराब मौसम के बीच सैलानियों की अटल टनल रोहतांग निहारने की इच्छा तीसरे दिन भी पूरी नहीं हुई। जिला प्रशासन ने केवल स्थानीय यात्रियों को ही फोर बाई फोर वाहनों में आवाजाही की अनुमति दी है। जिला आपदा प्रबंधन ने जिले में भारी हिमपात की चेतावनी के मद्देनजर सभी लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने और किसी प्रकार का जोखिम न उठाने की हिदायत दी है। इधर, कुल्लू में भी दोपहर 1:30 बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। दोनों जिलों में अभी 150 के करीब सड़कें बंद हैं और इतने ही बिजली के ट्रांसफार्मर ठप है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने सैलानियों को जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला तथा अटल टनल की तरफ आवाजाही न करने की अपील की है। संवाद
Trending Videos