सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1.389 grams of hashish recovered from a car in Dhalwan

Mandi News: ढलवान में कार से 1.389 ग्राम चरस बरामद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
1.389 grams of hashish recovered from a car in Dhalwan
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। पुलिस ने शनिवार रात करीब पौने आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर 1.389 ग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस थाना हटली की टीम शनिवार शाम एएसआई शैलेंद्र और अनिल कुमार के साथ ढलवाण क्षेत्र में नजदीक जाहू-नेरचौक सुपर हाईवे पर मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच तेज कर दी। इस दौरान एक सफेद रंग की आल्टो कार को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका।
Trending Videos

वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 1.389 ग्राम चरस बरामद हुई। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान ईश्वर दास (38) गांव बसुट डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी, तीर्थ राज (23) गांव चुढार डाकघर थाची तहसील बालीचौकी और जीवानंद (22) गांव डिंगली डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed