{"_id":"69c9066e8635e5793a067db0","slug":"a-friend-turned-out-to-be-a-traitor-he-sold-the-car-he-had-borrowed-to-drive-in-punjab-mandi-news-c-90-1-mnd1020-190862-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दोस्त ही निकला दगाबाज, चलाने के लिए ली गाड़ी पंजाब में बेची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दोस्त ही निकला दगाबाज, चलाने के लिए ली गाड़ी पंजाब में बेची
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की माता ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर
दोस्त को कुछ समय के लिए उपयोग के लिए दी थी गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर अपने ही दोस्त की गाड़ी लेकर वापस न करने और उसे पंजाब में बेच देने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दालाहर, डाकघर व तहसील जोगिंद्र नगर निवासी 54 वर्षीय शकुंतला देवी, पत्नी स्वर्गीय देव चित्र सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक सेकेंड हैंड गाड़ी (नंबर एचपी 39डी-0945) खरीदी थी, जिसे उनका बेटा अमित कुमार चलाता था।
अमित ने यह गाड़ी अपने परिचित आदर्श (पुत्र रवि कुमार), निवासी गांव डकबगड़ा, डाकघर व तहसील जोगिंद्रनगर को कुछ समय के लिए उपयोग के लिए दी थी। लेकिन, अब आदर्श गाड़ी वापस करने से इन्कार कर रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने गाड़ी को पंजाब में किसी अज्ञात स्थान पर बेच दिया है।
शकुंतला देवी के बयान के आधार पर 28 मार्च 2026 को पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ और गाड़ी की बरामदगी के लिए जांच कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि छानबीन जारी है।
Trending Videos