फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A pledge of dedication to the nation and society

गुरु दक्षिणा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प : प्रवीण

Mon, 10 Aug 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A pledge of dedication to the nation and society
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सरकाघाट इकाई की ओर से रविवार को कैप्टन दीपक गुलेरिया उत्कृष्ट पाठशाला चोलथरा के समीप गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम कर भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित की।
खंड प्रचार प्रमुख प्रवीण वर्मा ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए गुरु दक्षिणा की परंपरा, संघ के विचार और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ में भगवा ध्वज को गुरु का स्थान दिया गया है। गुरु दक्षिणा केवल धन अर्पित करने की परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण, सेवा भावना तथा कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संघ की कार्यपद्धति, संगठन की भूमिका और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए स्वयंसेवकों के दायित्वों पर भी चर्चा हुई। मंडल कार्यवाह मेहर चंद राठौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed