फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi players shine in state level badminton

Mandi News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन में मंडी के खिलाड़ियों का जलवा

Mon, 10 Aug 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mandi players shine in state level badminton
गरिमा ने दो वर्गों में हासिल किया दूसरा स्थान, तन्मय तीसरे नंबर पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमीरपुर में 5 से 8 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में मंडी की गरिमा ने अंडर-19 और सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की। वहीं, लड़कों के वर्ग में तन्मय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गरिमा ने दोनों वर्गों में कड़े मुकाबलों के बीच आत्मविश्वास और बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। एक ही प्रतियोगिता में दो वर्गों में दूसरा स्थान प्राप्त करना उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। तन्मय ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मंडी के खिलाड़ियों ने यह सफलता कोच लोकेश शर्मा और दातुल चौहान के मार्गदर्शन में हासिल की। जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष नरेंद्र राणा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed