फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manoj Thakur from the Baggi zone has become a Director of the CD Co-operative Society.

Mandi News: बग्गी जोन से मनोज ठाकुर बने सीडी को-ऑपरेटिव सोसायटी के डायरेक्टर

Mon, 10 Aug 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Manoj Thakur from the Baggi zone has become a Director of the CD Co-operative Society.
673 मत लेकर सोहन सिंह ठाकुर को 137 मतों से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सीडी को-ऑपरेटिव सोसायटी के बग्गी जोन से डायरेक्टर पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित मनोज कुमार ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 673 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित सोहन सिंह ठाकुर को 137 मतों के अंतर से पराजित किया। सोहन सिंह ठाकुर को 536, जबकि राजू को 122 मत प्राप्त हुए। भूपेंद्र वालिया को 5 मत मिले, जबकि 5 मत खराब घोषित किए गए और नोटा के पक्ष में 1 मत पड़ा। चुनाव को लेकर बग्गी जोन में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। मतगणना के बाद मनोज कुमार ठाकुर की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।गौरतलब है कि सोहन सिंह ठाकुर इससे पहले बग्गी जोन से निदेशक रह चुके हैं और यह उनका दूसरा चुनाव था।

मनोज कुमार को उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया और बधाई दी। मनोज कुमार ठाकुर की जीत पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed