{"_id":"6a787d4e064da5652f0c533a","slug":"silver-umbrella-and-crown-stolen-from-hidimba-temple-recovered-from-pathankot-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208394-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिडिंबा मंदिर में चोरी चांदी के छत्र-मुकुट पठानकोट से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिडिंबा मंदिर में चोरी चांदी के छत्र-मुकुट पठानकोट से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुम्मा के सरी में 150 साल पुराने मंदिर में की थी चोरी
आरोपी ने कबूला, मंदिरों की दिन में रैकी करता था और रात में चोरी की वारदात को देता था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस ने गुम्मा के सरी स्थित करीब 150 साल पुराने हिडिंबा मंदिर में चोरी की वारदात के मास्टरमाइंड की निशानदेही पर पठानकोट से चांदी के छत्र और मुकुट बरामद किए हैं। आरोपी ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी पुलिस को सौंप दिए हैं।
जुलाई में मंदिर में चोरी की वारदात के बाद भागे गिरोह के मास्टरमाइंड राजकुमार को पुलिस ने तीन दिन पहले लुधियाना से गिरफ्तार किया था। न्यायालय से मिले चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों की दिन में रैकी करता था और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
आरोपी की मंडी जिले के धर्मपुर और कांगड़ा जिले के बैजनाथ व लंबागांव में हुई चोरी की तीन वारदातों में भी संलिप्तता सामने आई है। अब दोनों जिलों की पुलिस उससे पूछताछ कर प्रदेश के अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में भी सुराग जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ढेलू में लाखों के आभूषण चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली
शहर से सटी ढेलू पंचायत में एक घर से तीन लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने ढेलू, डोहग और मंडी-पठानकोट हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। परिवार के मुखिया श्रवण कुमार की शिकायत पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
घटनास्थल के आसपास पुलिस ने डंप डाटा भी जुटाना शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाकर चोरी में शामिल गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।