फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accusation of breaking into a house and raping a woman; gold jewelry also stolen.

Mandi News: महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, सोने के आभूषण भी चोरी

Mon, 10 Aug 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accusation of breaking into a house and raping a woman; gold jewelry also stolen.
पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, चोरी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बीते शनिवार को थाना में उपस्थित होकर शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जीवन नामक व्यक्ति ने 3 और 4 अगस्त की मध्यरात्रि को उसके घर के कमरे में जबरदस्ती प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति की ओर से उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी अलमारी से करीब 5 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। इसके अलावा महिला ने अपनी जेठानी पर भी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा दिया है। फाॅरेंसिक जांच भी की जा रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed