{"_id":"6a785d20d58bd2a0c30695bb","slug":"restaurant-cook-found-dead-in-quarters-suspected-heart-attack-mandi-news-c-90-1-mnd1021-208372-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रेस्टोरेंट का कुक क्वार्टर में मृत मिला, हृदयघात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रेस्टोरेंट का कुक क्वार्टर में मृत मिला, हृदयघात की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के रेस्ट हाउस चौक के पास एक रेस्टोरेंट में कार्यरत कुक सुरेंद्र सिंह नेगी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयघात माना जा रहा है। सुरेंद्र शनिवार सुबह काम पर नहीं पहुंचा और काफी देर तक फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद साथियों ने उसके क्वार्टर में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरा खोला गया, जहां सुरेंद्र बिस्तर पर मृत मिला।
पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई तथा मोबाइल से परिजनों के नंबर प्राप्त कर उन्हें सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। प्रारंभिक जांच में किसी तरह का संदेह सामने नहीं आया है।