सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Banks should expedite loan disbursement: Gursimar

ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक : गुरसिमर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banks should expedite loan disbursement: Gursimar
विज्ञापन
स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड और महिला स्वयं सहायता समूहों को दें प्राथमिकता
Trending Videos

जिलास्तरीय समिति ने की बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे ऋण वितरण में तेजी लाएं। विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
बुधवार को जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके। सभी बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जिले में आर्थिक विकास को और गति मिल सके। आरसेटी की ओर से अप्रैल से दिसंबर 2025 तक 16 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कुल 488 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। इन प्रशिक्षण शिविरों में अचार-मसाला, टेलरिंग, मशरूम उत्पादन, जूट उत्पादन, खिलौने, मोमबत्ती उत्पादन, मधुमक्खी पालन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में बैंकों की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत कार्य कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed