सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Black ice makes travel dangerous in Saraj

Mandi News: सराज में ब्लैक आइस ने सफर बनाया खतरनाक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Black ice makes travel dangerous in Saraj
चैल-जंजैहली सड़क पर जमी बर्फ। संवाद
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी में गिरते तापमान और बर्फबारी ने सड़कों को खतरनाक बना दिया है। एक सप्ताह पहले बगस्याड़ इलाके में एक कार हादसा हुआ, जिसका मुख्य कारण ब्लैक आइस था। यह अदृश्य खतरा वाहन चालकों के लिए बड़ा जोखिम बन रहा है।
Trending Videos

पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद दो दिन तक धूप निकली, जिससे सड़कों और नालों में बर्फ पिघली। सुबह-शाम न्यूनतम तापमान माइनस 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से पिघला पानी फिर जम गया। इससे सड़कों पर पतली, पारदर्शी बर्फ की परत बन गई, जिसे ब्लैक आइस कहते हैं। यह बर्फ दिखाई नहीं देती, क्योंकि इसके नीचे काली सड़क दिखती है। वास्तव में यह बेहद फिसलन भरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वाहनों की पकड़ पूरी तरह खत्म हो जाती है। अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ने पर वाहन अनियंत्रित हो जाता है। राहगीर भी फिसलकर गिर रहे हैं। सुबह और शाम के समय यह खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। थुनाग के एसडीएम संजीत शर्मा ने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे सावधानी बरतें। जबरदस्ती गाड़ी न चलाएं, स्पीड कम रखें, अचानक ब्रेक या तेज मोड़ से बचें। सराज घाटी में भूस्खलन, दलदल और फिसलन के कारण सफर पहले से ही मुश्किल है। प्रशासन और स्थानीय लोग चालकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed