सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Celebration-like atmosphere at the conclusion of the Nalwad fair in Karsog

Mandi News: करसोग में नलवाड़ मेले का समापन पर उत्सव जैसा माहौल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Celebration-like atmosphere at the conclusion of the Nalwad fair in Karsog
विज्ञापन
नलवाड़ मेले का समापन, मंत्री राजेश धर्माणी रहे मुख्य अतिथि
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले का समापन टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। समापन समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को आकर्षित किया। समापन अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, पुलिस कर्मियों तथा मेले में तैनात कर्मचारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे समारोह में रंग जमाया। मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं और इन्हें संजोकर रखना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि ऐसे आयोजन परंपराओं को जीवित रखने के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष चमेलु देवी कश्यप, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, निदेशक मिल्कफेड डॉ. केवल शर्मा, पवन ठाकुर, दीक्षांत ठाकुर, राज कपूर, टीएस मेहता, जगत राम जगत, युवराज ठाकुर, गुरुवक्ष ठाकुर, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, तहसीलदार पृथ्वी सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed