सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The deity was given a farewell by offering a gift and a sheet.

Mandi News: नजराना राशि और चादर भेंट कर देवता को दी विदाई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The deity was given a farewell by offering a gift and a sheet.
विज्ञापन
चेली महोत्सव धूमधाम से संपन्न, संस्कृति संरक्षण पर जोर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। चेली चैहड़लु पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय चेली महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने आराध्य देव राम पाल ब्रह्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा नजराना राशि और चादर भेंट कर देवता को विधिवत विदाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेले और तीज-त्योहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक होने के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन का भी प्रमुख माध्यम हैं, जिन्हें संजोए रखना भावी पीढ़ी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश में हाल ही में आई आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार प्रभावितों के जख्म भरने में विफल रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तबादला नीति के माध्यम से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed