सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dr. Sanjay Kumar to receive Bharat Pratibha Samman-2026 award

Mandi News: डॉ. संजय कुमार को मिलेगा भारत प्रतिभा सम्मान-2026 पुरस्कार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjay Kumar to receive Bharat Pratibha Samman-2026 award
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं युवा खेल प्रशासक डॉ. संजय कुमार को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान, युवाओं के मार्गदर्शन के लिए भारत प्रतिभा सम्मान अवार्ड 2026 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। सम्मान भारत प्रतिभा काउंसिल द्वारा 19 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान डॉ. संजय कुमार को प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में डॉ. संजय कुमार भारतीय पच्चीसी खेल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल डॉजबाल खेल संघ के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और वे भविष्य में भी समाज के कल्याण, युवाओं के विकास तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed