{"_id":"69a6d139c5b38bc57c07199b","slug":"chargesheet-to-be-presented-in-court-within-90-days-in-asha-worker-murder-case-mandi-news-c-90-1-mnd1001-187992-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आशा वर्कर हत्या मामले में 90 दिन से पहले कोर्ट में पेश होगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आशा वर्कर हत्या मामले में 90 दिन से पहले कोर्ट में पेश होगी चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों समेत 25 से अधिक गवाहों से पूछताछ पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आशा वर्कर मनी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। निर्धारित 90 दिन से पहले न्यायालय में आरोपियों के विरूद्ध चार्जशीट पेश की जाएगी। 25 से अधिक गवाहों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारणों की स्थिति और भी स्पष्ट करने के लिए फाॅरेंसिक साइंस लैब विशेषज्ञों की राय पुलिस जांच अधिकारियों ने मांगी है।
आरठी गांव से सटे अपर गरोडू के समीप आशा वर्कर मनी देवी की हत्या का यह मामला 25 फरवरी को स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में जानकारी जुटाई है। खून से सने कपड़ों को पुलिस ने कब्जे में लेने के अलावा हत्या की घटना सुलझाने के लिए आरोपियों के साथ सीन रिक्रिएट भी किया था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर में आशा वर्कर मनी देवी के हत्या के मामले में पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। मामले में नियमानुसार प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos